छत्तीसगढ़दंतेवाड़ाबड़ी खबरें
सर्चिंग के दौरान पुलिस जवान प्रेशर बम की चपेट में, एक घायल
दंतेवाड़ा : क्षेत्र में सर्चिंग पर निकले पुलिस जवान आज प्रेशर बम की चपेट में आ गए। इस दौरान एक जवान घायल हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जगदलपुर से डीआरजी एवं पुलिस के जवान मारजुम और चिकपाल के जंगलों में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा रखे गए प्रेशर बम में विस्फोट हो गया।
दंतेवाड़ा से घायल जवान को निकालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया है। खराब मौसम के चलते इसमें बाधा आ रही है। घायल जवान को उपचार के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया जाएगा। एडिशनल एसपी गोरखनाथ बघेल ने इसकी पुष्टि की है।