छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

अंबिकापुर में ‘सेवा मेरा योगदान’ की गूंज, दीवान तालाब में जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

अंबिकापुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल को लेकर अंबिकापुर नगर निगम ने दीवान तालाब में स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया। महापौर मंजूषा भगत के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, वार्डवासियों और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सामूहिक श्रमदान के जरिए दीवान तालाब के घाटों और आसपास के परिसर की साफ-सफाई की गई। अभियान के दौरान तालाब परिसर में जमा कचरे और अन्य अपशिष्ट को हटाया गया। इस दौरान लोगों ने सार्वजनिक स्थलों और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नागरिकों को जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी रहा। लोगों से अपील की गई कि वे तालाब में कचरा न डालें और आसपास के क्षेत्र को भी साफ रखने में सहयोग करें।

महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि तालाब और अन्य सार्वजनिक जल स्रोत सामूहिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण और स्वच्छता के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने वार्डवासियों से दीवान तालाब की स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी जागरूक करने का आग्रह किया।

अभियान में एमआईसी सदस्य, वार्ड पार्षद, स्व-सहायता समूहों के सदस्य, स्थानीय नागरिक और नगर निगम कमिश्नर विनय अग्रवाल सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत हुआ यह अभियान स्वच्छता के साथ जनभागीदारी और सामुदायिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश देता नजर आया।

ये खबर भी पढ़ें—:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button