ज्योतिष

Weekly Horoscope : किस राशिवाले पर है नौकरी जाने का खतरा, जानिए साप्ताहिक राशिफल (27 अप्रैल से 3 मई )

देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच फिलहाल हर कोई परेशान है. लेकिन गृह नक्षत्र भी आपके जीवन पर खासा प्रभाव डालते हैं, इसलिये हम आपको बता रहे हैं इस हफ्ते क्या कह रही हैं आपकी गृह दशाएं, जानिए साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope: (27 अप्रैल से 3 मई )

मेष :(Weekly Horoscope: (27 अप्रैल से 3 मई )

रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।  क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा’ की मनोस्थिति रहेगी। आत्मविश्श्वास से पूर्ण रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। सेहत का ध्यान रखें।

वृष :(Weekly Horoscope: (27 अप्रैल से 3 मई )

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति पूर्ववत रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन हो सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मिथुन :(Weekly Horoscope: (27 अप्रैल से 3 मई )

नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मदारी मिल सकती है।  मन अशांत रहेगा। धैर्य में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। परिश्रम अधिक रहेगा।

कर्क :(Weekly Horoscope: (27 अप्रैल से 3 मई )

अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। मन में निराशा व असंतोष के भाव रहेंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। माता से धन-प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

सिंह :(Weekly Horoscope: (27 अप्रैल से 3 मई )

मित्रों के साथ यात्रा-देशाटन का कार्यक्रम बन सकता है, परंतु स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में कमी और खर्च में अधिकता की स्थिति हो सकती है।मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि हो सकती है।

कन्या :(Weekly Horoscope: (27 अप्रैल से 3 मई )

आय में कठिनाई आ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है।  धैर्य शीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। शैक्षिक एवं शोध आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

 तुला :(Weekly Horoscope: (27 अप्रैल से 3 मई )

अफसरों से वैचारिक मतभेद भी बढ़ सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  धैर्यशीलता में कमी आएगी। मन में निराशा व असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक :(Weekly Horoscope: (27 अप्रैल से 3 मई )

पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं।  आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कार्यों के प्रति *जोश व उत्साह रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति हो सकती है।

धनु :(Weekly Horoscope: (27 अप्रैल से 3 मई )

रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना भी बन रही है। पदोन्नति के अवसर भी संभव हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है।

मकर :(Weekly Horoscope: (27 अप्रैल से 3 मई )

कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ :(Weekly Horoscope: (27 अप्रैल से 3 मई )

आय में कमी और खर्च में अधिकता की स्थिति से चिंतित भी हो सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।  मानसिक शांति तो रहेगी परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। संतान को कष्ट होगा।

मीन  :(Weekly Horoscope: (27 अप्रैल से 3 मई )

परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। संतान को कष्ट हो सकता है।  मन अशांत रहेगा। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार का साथ मिलेगा।

 

National Chhattisgarh  Madhyapradesh  से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button