games award

खेल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग द्वारा विक्रम, एकलव्‍य, विश्‍वामित्र, प्रभाष जोशी और लाईफ टाईम एचीवमेंट पुरस्‍कार के लिये आगामी 15 जून 2021 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। पात्र एवं इच्‍छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि तक जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय अथवा संचालनालय खेल और युवा कल्याण टी.टी.नगर स्टेडियम भोपाल में ऑफलाईन आवेदन 15 जून 2021 तक कर सकते है।

   जिला खेल एवं युवा कल्‍याण अधिकारी ने बताया कि राज्‍य शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग वर्ष 2020 के शिखर अलंकरण पुरस्कार विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी और लाईफ टाईम एचीवमेन्ट पुरस्कार के लिए ऑनलाईन 30 जून 2020 तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे, किंतु कोविड-19 संक्रमण के कारण जो खिलाडी, प्रशिक्षक और खेल हस्तियां इन पुरस्‍कारों के लिये निर्धारित तिथि तक ऑफलाईन आवेदन प्रस्‍तुत कर सकते हैं।

उन्‍होंने बताया कि जिन्होंने वर्ष 2020 के अवार्ड के लिए ऑनलाईन आवेदन पूर्व में जमा किया हुआ है, उन्हे पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। अवार्ड के लिए आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट www.dsywmp.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18526

Leave a Reply