छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुरसरगुजा

बुरी खबर: स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव के लिए आई यह बुरी खबर.

रायपुर, (Fourth Eye News) स्वास्थ्मंत्री टीएस सिंहदेव के लिए आज बुरी खबर आई है, उनकी माताजी का निधन हो गया है, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की माता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का निधन आज यानि 10 फरवरी की शाम करीब सात बजे हुआ.

 

उनका जहां उनका इलाज चल रहा था, खबर है कि उनका पार्थिव शरीर मंगलवार, 11 फरवरी की सुबह अंबिकापुर लाया जाएगा। निवास कोठी घर पैलेस में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। बुधवार, 12 फरवरी को सवेरे होगा अंतिम संस्कार.

आपको बता दें कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माताजी का भी निधन हुआ था, जिसके बाद अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव की माता जी का निधन हो गया, जिससे न सिर्फ पूरा सिंहदेव परिवार बल्कि, अंबिकापुर में भी शोक की लहर दौड़ गई है.
Fourth Eye News टीएस सिंहदेव की माताजी की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button