छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

बलौदाबाजार : नगरीय निकायों के विकास के लिए बजट में किया गया है प्रावधान – अमर अग्रवाल

बलौदाबाजार-भाटापारा :  नगर पंचायत सिमगा में नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम एवं विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत आनंद यादव, अध्यक्ष नगर पंचायत भागवत सोनकर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर पंचायत सिमगा स्थित पुरान गार्डन में राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत नवनिर्मित सांस्कृतिक भवन एक करोड़ रूपए का लोकार्पण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्व समाज मांगलिक भवन लागत 75 लाख रूपए एवं विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सी.सी.सडक़, नाली, स्टेडियम मरम्मत तथा हाट बाजार में शेड निर्माण कुल लागत राशि 4 करोड़ का भूमिपूजन किया गया।

नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खनिज विकास

नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने नगर पंचायत सिमगा के पुराना बस स्टैण्ड में पालिका बाजार के लिए 4 करोड़ रूपए, नवनिर्मित सर्व समाज मांगलिक भवन के लिए अहाता निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की। नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने उपस्थित आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी शहर का विकास शहर के कुछ हिस्सों के विकास हो जाने से तथा राशि स्वीकृत हो जाने मात्र से नहीं हो सकता बल्कि इसके लिए आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों को पूर्ण ईमानदारी के साथ विकास कार्य को पूर्ण कराने में सहयोग प्रदान करना पड़ता है।

मांगलिक भवन के लिए अहाता निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों एवं शहरों के विकास की परिकल्पना वर्ष 2003 में कर मापदंड तैयार कर लिए थे। उनके द्वारा शहरों के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप ही वर्तमान में शहरों का विकास हो रहा है।

शहरों के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है

नगरीय निकायों में गार्डन, स्टेडियम, मंगल भवन सहित मूलभूत सुविधा को उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। इसी के चलते छत्तीसगढ़ देश के विकसित राज्यों में स्थापित हो गई है। प्रदेश का विकास आगामी 20 वर्षो के अनुरूप किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2022 तक सभी आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का संकल्प को पूरा करने राज्य शासन प्रतिबद्ध है। जिसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है

प्रदेश में गरीब परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिससे गरीब परिवार के प्रत्येक सदस्य को भरपेट भोजन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत सिमगा में आज विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। इन कार्यो के पूर्ण हो जाने से निश्चित ही नगर पंचायत सिमगा का स्वरूप परिवर्तित हो जाएगा तथा विकास की नई उंचाईयों को छूने लगेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्व समाज मांगलिक भवन के निर्माण हो जाने से नगर पंचायत के आमजनों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी।

गरीब परिवार के प्रत्येक सदस्य को भरपेट भोजन प्राप्त हो रहा है

नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के नगरीय निकायों के विकास के लिए शासन द्वारा बजट में स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत नगर पंचायत को 75 लाख रूपए, नगर पालिका को एक लाख पचास हजार रूपए, नगर निगम को लगभग 3 से 5 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान हुई है। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विकास निगम एवं भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने राज्य शासन के 14 वर्ष की उपलब्धियों तथा नगर पंचायत सिमगा में कराए गए विकास कार्यो की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सराहना किया। उन्होंने कहा कि शिवनाथ नदी पर 17 करोड़ रूपए की लागत के नल-जल योजना कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र में जल समस्या का समाधान शीघ्र होगा।

नगर निगम को लगभग 3 से 5 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान हुई है

नगर पंचायत सिमगा सहित पूरे अंचल में मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ सहित मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अनेक विकास कार्य कराए गए है जो निश्चित ही सराहनीय है। प्रदेश सरकार आमजनों के विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसका लाभ आमजनों को उठाना चाहिए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिमगा मनोज केसरिया, संबंधित अधिकारी सहित आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button