Bank employees go on strike demanding 5-day working, 2,500 branches locked in Chhattisgarh

5 डे वर्किंग की मांग पर बैंक कर्मियों की हड़ताल, छत्तीसगढ़ में 2500 शाखाओं पर ताले

रायपुर। सप्ताह में पांच दिन कार्य प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर सरकारी बैंकों के कर्मचारी आज देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी हड़ताल पर उतर आए हैं। रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सरकारी बैंकों के शटर बंद नजर आ रहे हैं। राजधानी रायपुर में बैंक कर्मचारी मोतीबाग के पास प्रदर्शन कर अपनी मांगों को मुखर कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार, रविवार और सोमवार को अवकाश रहा, ऐसे में लगातार छुट्टियों और अब हड़ताल के चलते बैंक से जुड़े जरूरी काम ठप हो गए हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने पांच दिवसीय कार्य प्रणाली को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था, जिसका असर छत्तीसगढ़ में साफ दिखाई दे रहा है।

हड़ताल के कारण रायपुर सहित पूरे प्रदेश में लगभग 2500 सरकारी बैंक शाखाएं प्रभावित हुई हैं। इसमें करीब 25 हजार अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक सहित 12 सार्वजनिक बैंकों की सेवाएं बाधित रहीं, जिससे आम ग्राहकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालांकि राहत की बात यह है कि निजी बैंक इस हड़ताल से अछूते हैं। HDFC, ICICI, Axis, Kotak Mahindra, IndusInd, Yes Bank, IDFC और Bandhan Bank सामान्य रूप से खुले रहे और उनकी बैंकिंग सेवाएं जारी हैं।

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18526

Leave a Reply