छत्तीसगढ़

बस्तर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, डकैती करने के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बस्तर जिले में थाना बडांजी अन्तर्गत ग्राम घाटधनोरा मेें हुए डकैती के वारदात को सुलझाने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 04 एवं 05 जून 2022 के दरमियानी रात ग्राम घाटधनोरा में कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा प्राथी बलदेव बघेल के घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम देकर 30,000/-रूपये एवं दो नग मोबाईल को लुट कर घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना पर प्रार्थी बलदेव बघेल के रिपोर्ट पर थाना बडांजी़ में डकैती का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में, एसडीओपी लोहण्डीगुडा पंकज ठाकुर एवं एसडीओपी भानपुरी घनश्याम कामडे के पर्यवेक्षण में स्मृतिक राजनाला (परि.भा.पु.से.) निरीक्षक तामेश्वर चैहान, राजेश मरई, धनंजय सिन्हा, एमन साहू एवं उप निरीक्षक अरूण नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित कर माल-मुलजिम की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के छत्तीसगढ़ एवं उडीसा के संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखी जा रही थी एवं क्षेत्र के लोगों के गतिविधियों पर भी निगाह रखा जा रहा था।

दौरान पतासाजी के घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रो से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही दीगम कश्यप निवासी तालुर, वासुदेव ठाकुर निवासी कुदालगांव की पहचान की गई जिसकी धरपकड हेतु टीम रवाना कर ग्राम तालुर एवं कुदालगांव से दीगम कश्यप एवं वासुदेव ठाकुर को पकडा गया जिनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा कुछ अन्य आरोपियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से ग्राम घाटधनोरा में डकैती की वारदात को कारित करना स्वीकार किया एवं अन्य आरोपियों लखमु कश्यप, रामेश्वर पाण्डेय, लेबोराम भारती, राजेश बघेल, धनुर्जय बघेल, लक्खुराम कश्यप, सुखराम ठाकुर के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। कि आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक तामेश्वर चैहान, राजेश मरई, धनंजय सिन्हा, एमन साहू, सुरित सारथी एवं उप निरीक्षक अरूण नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा ग्राम कुदालगांव, तालुर, टाकरागुडा, सालेमेटा, दुबेउमरगांव, देउरगांव और इच्छापुर एवं आसपास के क्षेत्रों में संदेहियो की पहचान कर आरोपी लखमु कश्यप, रामेश्वर पाण्डेय, लेबोराम भारती, राजेश बघेल, धनुर्जय बघेल, लक्खुराम कश्यप, सुखराम ठाकुर सभी निवासी जिला बस्तर को पकडा गया। जिनसे पूछताछ करने पर सभी ने दिनांक 04 एवं 05 जून 2022 के दरमियानी रात को घाटधनोरा में बलदेव बघेल के घर में डकैती की घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देकर घर के संदुक में रखे 30,000/-रूपये और 02 मोबाईल को डकैती डालकर घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। मामले के कुछ अन्य संदेही भी संभावित है। जो अन्य राज्य से संबंधित है।

आरोपी धनुर्जय बघेल निवासी सालेमेटा को पता चला था कि मामले के प्रार्थी बलदेव बघेल के पास पुराना सिक्का बेचने से करोड़ों रूपये की नगदी राशि रखा है जिसे वह अपने घर में गाड कर रखा है। उक्त बात धनुर्जय ने मामले के मुख्य आरोपी दीगम कश्यप निवासी ग्राम तालुर को बताया जिस पर दीगम कश्यप के द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने की नियत से अन्य आरोपियो लखमु कश्यप, रामेश्वर पाण्डेय, लेबोराम भारती, वासुदेव ठाकुर, राजेश बघेल, धनुर्जय बघेल, लख्खुराम कश्यप, सुखराम ठाकुर एवं उडीसा के कुछ व्यक्तियो के साथ मिलकर बलदेव बघेल के घर में लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाया गया।

योजना के अनुरूप दिनांक 04.06.2022 को सभी आरेापी 02, चार पहिया वाहन एवं 04, मोटर सायकल से रात करीब 12ः00 बजे ग्राम टाकरागुडा में इकठ्ठा हुए एवं बलदेव के घर में पहुॅचकर घर की घेराबंदी कर घर के संदुक में रखे 30,000/-रूपये नगद और 02 मोबाईल को डकैती डालकर घटना को अंजाम देकर फरार हो जाना बताया गया। एवं डकैती से प्राप्त राशि को आपस में बांट लिया गया मामले में आरोपियों के द्वारा डकैती का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के कब्जे से डकैती की राशि 5,300/- बरामद किया गया है। मामले में सभी 09 आरोपियों को थाना बडांजी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button