रायगढ़

रायगढ़ में कोविड से मृत लोगों के वारिसानों को अनुग्रह सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा जारी आदेशानुसार रायगढ़ जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को कलेक्टर रायगढ़ के अनुमोदन उपरांत संबंधित अनुविभाग के एसडीएम व तहसीलदार के प्रकरण पश्चात पात्र पाए गए 123 मृतकों के नजदीकी वारिसानों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

कलेक्टर कार्यालय, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील रायगढ़ अंतर्गत 114 व्यक्ति जो कोविड से मृत्यु पश्चात पात्र पाए गए इनमें गोसाई वारे, रविन्द्र कुमार सिन्हा, रामलाल पटेल, मो.कलीम, रामअयोध्या सिंह, दुलसाय बघेल, शेष देव दुबे, तरूण कुमार दास, गोजो मांझी, सागर यादव, विश्वनाथ साहू, धनपत शर्मा, कार्तिकेश्वर प्रसाद देवांगन, गजेन्द्र प्रसाद साहू, रामकुमार अरूण, भोला नामदेव, जन्मेजय पटेल, पालिकार्प मिंज, दाऊ लाल मेहेर, ओमप्रकाश शर्मा, राममणि त्रिपाठी, नंदलाल छाबड़ा, मनहरण लाल, प्रमोद देवांगन, लक्ष्मीकांत प्रसाद, हिरेश्वरी साहू, अनिल अग्रवाल, आकांक्षा नारायणी, अनिल चौहान, युवराज डनसेना, कुरैसा खातून, शशीकांत शर्मा, जानकी बंजारे, चुन्नीलाल यादव, अमरजीत सिंह, ननकीराम डनसेना, बसंत कुमार जांगड़े, धनेन्द्र कुमार चौधरी, योगेन्द्र मिश्रा, कृष्णदेव मिश्रा, तनुजा साहू, रामगोपाल गौतम, उपासिनी मिरी, सुरेश कुमार कुर्रे, सहदेव गुप्ता, रईस फातिमा, गौरीशंकर सिदार, संजीव कुमार गुप्ता, सुभद्रा ठाकुर, महावीर साहू, रमेश कुमार नंदे, संतोष कुमार पटेल, मीना साहू, राजेश शर्मा, खुर्शीद अहमद, सीमा बत्रा, चूड़ामणी राजवाड़, पुनीराम, पुनीतराम देशमुख, गणेशचरण भट्ट, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, मुटाना बाई, हेमंत राज सतरंज, भीम चौहान, रामचंद्र अम्बुवानी, जमुना चौहान, सुभाष चंद्र घोष, मुरलीधर साहू, दिनेश जायसवाल, गुलशन खातून, बोधन प्रसाद पटेल, किरण पत्की, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, ताहर अली रिजवी, गांड़ारायम यादव, हिम्मत लाल यादव, राजेश कुमार अग्रवाल, रविशेखर प्रसाद, नीलमणी पटेल, शिव कुमार बंजारे, कैलाश कुमार अग्रवाल, नाबादाई खडिय़ा, संतुराम निषाद, उत्तरा कुमार साहू, मुनूराम साव, दिनेश जायसवाल, करमूराम यादव, मगनलाल साहू, चैनमती महंत, संतनदास महंत, रामायन महिश, कौशल प्रसाद, भगवान दास रात्रे, अजय कुमार त्रिवेदी, द्वारिका प्रसाद मिश्रा, अरूणा झरिया, उर्मिला पटेल, सविता पंडा, शीतल पटैल, राकेश सिंह ठाकुर, संतुराम निषाद, फुलमती निराला, गजमति यादव, जानकी मेहरा, ओमप्रकाश चौहान, पुनीमती मिरी, भुनेश्वर पटेल, अमृतदास दीवान, बसंती गुप्ता एवं बिरेन्द्र कुमार सिंह शामिल है।

इसी तरह तहसील तमनार अंतर्गत मृत 6 व्यक्तियों में दुर्योधन सिदार, राहू बहिदार, सूरजमती बहिदार, नीलमणी पटेल, ललित कुमार शुक्ला एवं लुकेश्वर शामिल है। तहसील लैलूंगा अंतर्गत मृत 3 व्यक्तियों में जनकराम पैंकरा, मायाराम एवं सनम नागवंशी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button