Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

भूपेश बघेल ने दामाखेड़ा में दी करोड़ों की सौगात,मेला की व्यवस्था राशि 50 लाख रुपए करने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को कबीर साहेब की धर्म नगरी दामाखेड़ा पहुंचे। लगभग 22 करोड़ रुपए से अधिक लागत से बनने वाले कबीर सागर के उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। सीएम बघेल ने कबीरपंथचार्य पंथ हुजूर प्रकाशमुनि साहेब से मुलाकात भी की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक शिवरतन शर्मा भी कबीर संत समागम दामाखेड़ा मेला में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दामाखेड़ा मेला की व्यवस्था के लिए राशि 27 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने की घोषणा की। साथ ही नई धर्मशाला एवं अतिथि गृह बनाए जाने की स्वीकृति प्रदान की।