देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

भारत के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का बड़ा खुलासा: अरबपतियों से लेकर करोड़पति तक का सच

देश के 27 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति की ताजा रिपोर्ट सामने आई है, जिसने राजनेताओं की दौलत और उनकी जमीन-जायदाद की कहानी बयाँ की है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच की ताज़ा जांच के मुताबिक, भारत के 30 मुख्यमंत्रियों के पास कुल मिलाकर 1,632 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन है?

इस दौलत की दौड़ में सबसे आगे हैं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, जिनके पास 931 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू 332 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 51 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल हैं।

सबसे कम संपत्ति किसके नाम?

जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केवल 15 लाख रुपये की संपत्ति के साथ देश की सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं। कुल मिलाकर, मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 54.42 करोड़ रुपये बताई गई है।

अपराध के किस्से भी हैं इस आंकड़ों में

रिपोर्ट में एक और चौंकाने वाला खुलासा यह भी है कि 30 मुख्यमंत्रियों में से 12 (लगभग 40%) ने अपने ऊपर आपराधिक मुकदमों का खुलासा किया है। इनमें से 10 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ गंभीर आरोप जैसे हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी और धमकी के मामले भी दर्ज हैं।

यह रिपोर्ट एक बार फिर हमें याद दिलाती है कि राजनीतिक पावर के साथ-साथ दौलत और विवाद भी जुड़े होते हैं। आप क्या सोचते हैं, क्या नेताओं की इतनी संपत्ति लोकतंत्र के लिए सही है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button