छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंबीजापुर

बीजापुर : अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से इलाके में पसरा सन्नाटा

बीजापुर : बीजापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 63 पर अज्ञात शव के मिलने से इलाके में सफर कर रहे राहगीरों में दहशत फैल गई है। सुबह जब इस सडक़ पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ तब लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रथम दृष्टया हत्या का शक बताया जा रहा है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें – बीजापुर : पुलिस ने किया नक्सली कैम्प ध्वस्त हथियार बराम

बता दें कि बीजापुर के जंगला थाना क्षेत्र के जैवारम और बरदेला के बीच सडक़ पर अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात हत्या कर शव को सडक़ पर फेंका गया है। सुबह जब इस सडक़ पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ तब पुलिस को जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही जांगला पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची और सभी हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।

body1200 6

अभी तक हत्या के कारणों और हत्यारों का पता नही लग पाया है।जांगला पुलिस के अनुसार हत्या शैली से लग रहा है कि नक्सलियों द्वारा इस हत्या को अंजाम दिया गया होगा। मगर पूरी जांच के बाद ही स्पष्ठ होगा कि हत्या नक्सलियों द्वारा की या हत्या का कारण आपसी रंजिश है। अभी तक सडक़ पर पड़े शव की शिनाख्त नही हो पाई है। जांगला पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है ।

https://www.youtube.com/watch?v=GG7suenKwU8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button