छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

बीजापुर: नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट से गाय की हुई मौत

बीजापुर, (Fourth Eye News)  जिले में बासागुड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तर्रेम में नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए हैंडपंप के पास आईईडी प्लांट किया था, जिसकी चपेट में आकर एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बासागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम तर्रेम में मवेशियों का एक झुंड निकला हुआ था। इसी दौरान हैंड पंप के नजदीक पानी को देखकर एक मवेशी पानी पीने के लिए जैसे ही आगे बढ़ी आईईडी के चपेट में आ गई जिसमें हुए विस्फोट से बेजुबान गाय की मौके पर ही मौत हो गई है। नक्सलियों के द्वारा हैंडपंप के पास आईईडी इसलिए प्लांट किया गया था, ताकि जवान पानी पीने के लिए हैंडपंप तक पहुंचे और उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सके, लेकिन बेजुबान गाय ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकामयाब कर दिया है। नक्सलियों के इस कायराना हरकत से एक बेजुबान गाय की मौत हो गई है।
हैंडपंप के पास आईईडी से बेजुबान गाय की मौत पर सीआरपीएफ कमांडेंट वी के चौधरी ने बताया कि हैंडपंप का इस्तेमाल सुरक्षा की दृष्टिकोण से हमारे जवान नहीं करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button