छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा नेताओं का चुनावी दौरा

रायपुर

  • भारतीय जनता पार्टी का चुनावी अभियान अपने शबाब पर है।
  • पार्टी के स्टार प्रचारक प्रदेश के विभिन्न स्थानों का सघन दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाने में जुटे हैं।
  • कल 02 अप्रैल को राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी क्रमशः बिलासपुर व बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे।
    नेता प्रतिपक्ष कौशिक कल सुबह 10ः15 बजे हेलिकॉप्टर से रायगढ़ जाएंगे जहां वे 11 बजे से आहूत स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • कौशिक यहां से रवाना होकर अपराह्न 4ः45 बजे राजधानी लौट आएंगे।
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी सड़क मार्ग से कल सुबह 11ः30 बजे अंतागढ़ पहुंचेंगे।
  • एक घंटे यहां कार्यकर्ताओं से भेंट व चर्चा करने के उपरांत उसेंडी दोपहर 1 बजे कांकेर विधानसभा क्षेत्र के नरहरपुर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं से भेंट व चर्चा के बाद स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
  • उसेंडी अपराह्न चार बजे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए प्रस्थान कर शाम सात बजे राजधानी लौटेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button