छत्तीसगढ़

बीजेपी का शक्ति वंदन संपर्क अभियान, स्व सहायता समूह की महिलाओं का किया जायेगा सम्मान, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

बीजेपी कार्यालय का एकात्मक परिसर में भाजपा प्रदेश महामंत्री किशोर महानंद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया प्रदेश भर में महिला स्व सहायता समूह और एनजीओ से जुड़ी महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए, बीजेपी शक्ति वंदन संपर्क अभियान चलाने जा रही है। छत्तीसगढ़ में तीन लाख 56 हज़ार समूह के लगभग 8 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। 8 फरवरी को महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से संपर्क कर उनका सम्मान किया जाएगा। शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत 10 और 11 फरवरी को विधानसभा स्तरीय शक्ति वंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 12 से 20 फरवरी तक ग्राम स्तर पर संपर्क अभियान स्व सहायता समूह से मिलकर चाय पर चर्चा एवं मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। 22 से 23 फरवरी तक पीएम मोदी स्व सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करेंगे। इसके लिए मंडल स्तर पर, एलईडी स्क्रीन या प्रोजेक्टर कार्यक्रम को दिखाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button