पहले ही वनडे में घुटने टेकने वाले इंग्लैंड को ब्रॉड की लताड़: ‘अभी से सेना तैयार करो, नहीं तो फिर थू-थू होगी’

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में बुरी तरह कुचले जाने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम की बची-कुची इज्जत भी दांव पर लग गई है। इस शर्मनाक हार के बाद टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी ही टीम को सरेआम बेनकाब कर दिया है। ब्रॉड ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर इंग्लैंड को 2027 के वर्ल्ड कप में अपनी नाक कटने से बचानी है, तो उन्हें तुरंत एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को टीम में शामिल करना होगा।
ब्रॉड ने गुस्से में कहा कि टीम को अभी से प्रयोग शुरू कर देने चाहिए, नहीं तो आने वाले समय में इससे भी बुरी फजीहत होगी। इंग्लैंड की मौजूदा टीम जिस तरह भारतीय गेंदबाजों के सामने भीगी बिल्ली बनी नजर आई, उसने यह साफ कर दिया कि वर्ल्ड चैंपियन बनने का उनका घमंड पूरी तरह टूट चुका है। अपने ही घर में इस तरह बेदम होना और फिर अपने ही दिग्गजों से गाली खाना यह दिखाता है कि इंग्लिश क्रिकेट इस वक्त गहरे संकट में है।




