अलविदा 2017: इस साल दुनिया को अलविदा कह गए ये बॉलीवुड सितारे
2017 खत्म होने को है। इस साल कई बड़े सेलेब्स इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। शशि कपूर, विनोद खन्ना, नीरज वोरा, ओम पुरी जैसे कई दिग्गज स्टार्स इस साल हम सबको छोड़ कर चले गए। तो आपको बताते हैं कि इस साल कौन-कौन सेलेब्स हमको रुलाके चले गए।
शशि कपूर
हिन्दी सिनेमा के स्टार शशि कपूर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। शशि कपूर पिछले काफी समय से बीमार थे। शशि कपूर के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में चला गया था। शशि कपूर, राज कपूर और शम्मी कपूर के सबसे छोटे भाई थे। शशि कपूर ने बॉलीवुड में कई ऐसी सुपरहिट फिल्में दीं जिन्हें देखते हुए लोग आज भी नहीं थकते। शशि कपूर ने जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचाए शोर, दीवार कभी-कभी और फकीरा जैसी कई हिट फिल्में दी।
विनोद खन्ना
दिग्गज बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनका निधन ब्लैडर कैंसर की वजह से हुआ था। निधन से पहले उनकी एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वो काफी अस्वस्थ्य दिख रहे थे। विनोद खन्ना ने द बर्निंग ट्रेन, अमर अकबर एंथनी, क़ुदरत, लहु के दो रंग, मुक़द्दर का सिकंदर, परवरिश जैसी हिट फि़ल्में दी हैं।
ओम पुरी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी का 66 साल की उम्र में निधन हो गया था। ओम पुरी की मृत्यु की वजह दिल का दौरा बताया गया था, हालांकि ये ख़बर भी आई थी कि ओम पुरी की नेचुरल डेथ नहीं थी। बता दें कि ओम पुरी एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने अपने हर किरदार से सबका दिल जीता।
नीरज वोरा
एक्टर-फि़ल्ममेकर नीरज वोरा का निधन इसी दिसंबर में हुआ। 2016 में नीरज वोरा को हार्ट अटैक आया और ब्रेन स्ट्रोक हो गया था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। वहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। नीरज हेरा फेरी 3 में काम कर रहे थे। नीरज की तबीयत खऱाब होने की वजह से फि़ल्म के काम को रोक दिया गया था।
रीमा लागू
बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस रीमा लागू का दिल का दौरा पडऩे से 59 की उम्र में निधन हो गया था। रीमा लागू को फि़ल्म इंडस्ट्री में सलमान की मां से जाना जाता था क्योंकि रीमा लागू ने ज्यादातर फि़ल्मों में सलमान की मां का किरदार निभाया था।
इंदर कुमार
सलमान खान के क्लोज फ्रेंड और एक्टर इंदर कुमार का निधन 44 साल की उम्र में दिल का दौरा पडऩे से हुआ। इंदर काम और पैसों की तंगी की वजह से काफी परेशान थे। इंदर ने बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।
टॉम ऑल्टर
इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता टॉम ऑल्टर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। ऐसा कहा जाता है कि टॉम को एक प्रकार का स्किन कैंसर था जिसका इलाज चल रहा था। ऑल्टर ने 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शो में भी काम किया था। 80 और 90 के दशक में वह खेल पत्रकार भी रह चुके हैं।