छत्तीसगढ़ में फ्री चिकित्सा सिस्टम लागू करने की कवायद शुरू

  • छत्तीसगढ़ में फ्री चिकित्सा सिस्टम लागू करने की सरकार ने कवायद शुरू कर दी है. इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव सोमवार की शाम को तीन सदस्यीय दल के साथ थाईलैंड रवाना हो गए हैं. यह दल तीन दिनों तक थाईलैंड में रुकेगा और वहां निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा की नीति का अध्ययन करेगा. इसके बाद उसे छत्तीसगढ़ में लागू करने पर कवायद की जाएगी.
  • थाईलैंड में एक वर्ल्ड कांफ्रेंस भी है. दुनिया भर के चिकित्सा सेवा से जुड़े विभिन्न वर्गों के लोग यहां आएंगे और वार्ता भी करेंगे. इसमें हॉर्वड यूनिर्वसिटी के लोग भी शामिल हैं. थाईलैंड ने अपने नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधा निःशुल्क रखी है. कांग्रेस के घोषणा पत्र में लोगों को निःशुल्क चिकित्सा मुहैया कराना एक प्रमुख मुद्दा था. स्वास्थ्य मंत्री का यह दौरा इस लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
  • स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ स्वास्थ्य सचिव निहारिका सिंह बारिक, डायरेक्टर आर प्रसन्ना और विजयेंद्र कटरे भी इसमें शामिल होने रवाना हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्री और अधिकारियों का दल आज शाम 5.20 बजे यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गया. वहां से फिर थाईलैंड जाएंगे. इसके चलते आज शाम मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट की बैठक में टी एस सिंहदेव मौजूद नहीं रहे. अभी राज्य में सरकारी अस्पतालों में बीपीएल को स्मार्ट कार्ड के साथ ही निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलती है. वहीं बाकी को स्मार्टकार्ड की सुविधा तो मिलती है वहीं इसके बाद के लिए शुल्क देना पड़ता है.

Advertisement Carousel
Fourth Eye News
Fourth Eye News
Articles: 7256

Leave a Reply