देशबड़ी खबरें
आज प्रियंका गांधी मुजफ्फरनगर दौरे पर, बघरा गांव में किसानों को करेंगी संबोधित

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के बघरा गांव में आज प्रियंका किसानों को संबोधित करेंगी. उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में जाकर किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेर रहीं प्रियंका गांधी शनिवार को मुजफ्फरनगर का रुख करेंगी. इससे पहले प्रियंका गांधी यूपी के सहारनपुर और बिजनौर में हुई किसान महापंचायत में शामिल हो चुकी हैं.