छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी अंतिम विदाई, नम आंखों से अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय हास्य कवि और पद्मश्री सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को दिवंगत कवि के निवास पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी गहरी भावनाओं को अभिव्यक्त किया और कहा कि “डॉ. दुबे का जाना साहित्य और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।”

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस दुखद अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में डॉ. दुबे के अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button