मार्च से मेडिकल स्टोर्स पर मिलने लगेगी को-वैक्सीन, सीरम का टीका सितंबर से बाजार में

इंदौर : कोरोना की वैक्सीन मार्च से शहर के मेडिकल स्टोर्स पर भी मिल सकती है। भारत बायोटेक ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सितंबर में सीरम इंस्टिट्यूट भी कोवीशील्ड को बाजार में ला सकता है। इनकी कीमत 900 से 1000 रुपए के बीच होगी।

भारत बायोटेक वैक्सीन उसी 24 मार्च को बाजार में लाने की कोशिश में है, जिस दिन पिछले साल लॉकडाउन लगा था। कंपनी के नेशनल हेड शोएब मलिक बताते हैं कि को-वैक्सीन फिलहाल सरकार को मुहैया करवा रहे हैं। डिस्ट्रिब्यूटर्स से मीटिंग के बाद वैक्सीन के स्टोरेज सुविधाएं जांच ली गई हैं।

जल्द ही बाजार में वैक्सीन लाने की तारीख तय हो जाएगी। सीरम इंस्टिट्यूट के रीजनल सेल्स मैनेजर अजय द्विवेदी बताते हैं कि अभी जो भी प्रोडक्शन हो रहा है, उसका 50 फीसदी देश में और बाकी विदेश भेज रहे हैं। हमारी वैक्सीन बाजार में लाने में अगस्त तक का समय लगेगा।

Fourth Eye News
Fourth Eye News
Articles: 7256

Leave a Reply