छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
बस्तर में भी सता रही ठंड

बस्तर में दो-तीन दिन से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिले का तापमान रविवार को 10.9 डिग्री उतर गया है। संभाग में जगदलपुर में सबसे कम तापमान है। सुबह से शाम तक -ठंडी हवाएं बहने की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। दिन की गुनगुनी धूप में लोग गर्म कपड़े में दिखे। शाम होते ही सड़कों पर चहल पहल कम हो गई हैं। हालांकि शनिवार को अंचल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था। रात में कोहरा भी छा रहा है। सुदूर इलाकों में ग्रामीण अलाव के सहारे है।