रायपुर, राजधानी रायपुर में बनाए जा रहे स्काई वॉक में गर्डर चढ़ाने का काम जनवरी माह के द्वितीय सप्ताह में किया जाएगा। स्काई वॉक में गर्डर चढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा रात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक ही मार्ग को वन-वे करने की अनुमति सेतु निगम को प्रदान की गई है। शेष समय में सडक़ में यातायात दोनो तरफ से सामान्य तरीके से संचालित होगा।
ज्ञातव्य है कि राजधानी रायपुर में शास्त्री चौक से जय स्तंभ चौक तथा जेल रोड़ के उपर स्काई वॉक का निर्माण सेतु निगम द्वारा किया जा रहा है। जिममें गर्डर चढ़ाने का काम जनवरी माह के द्वितीय सप्ताह से प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए सेतु निगम द्वारा जिला प्रशासन से मार्ग को वन-वे की अनुमति मांगी थी जिस पर जिला प्रशासन द्वारा गर्डर चढ़ाने के दौरान रात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक ही उपरोक्त मार्गो को वन-वे करने की अनुमति दी गई है शेष समय में इन मार्गो में यातायात दोनो तरफ सामान्य तरीके से संचालित होगा।