Corona update: देश में फिर कोरोना संक्रमण के नए मामले फिर 7 हजार पार, एक्टिव केस भी एक लाख के करीब

नईदिल्ली, भारत में अब कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस जल्द ही एक लाख का आंकड़ा छूने को बेताब दिख रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक तेजी आई है. और संक्रमण के मामले में भारत अब दुनिया में भारत नौवें पायदान पर पहुंच चुका है. वहीं यह संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है ।
पिछले 24 घंटों की अगर बात करें तो एक बार फिर देश में कोरोना संक्रमण के मामले 7000 पार कर गए हैं. पिछले 24 घंटे में भारत में 7258 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,65,387 तक पहुंच गई है.
वहीं अगर एक्टिव केस की बात करें तो देश में एक्टिव केस भी जल्दी एक लाख पार करने वाले हैं. फिलहाल भारत में 89,745 एक्टिव केस मौजूद है. इधर अगर रिकवरी की देखे तो रिकवरी भी तेजी से हो रही है. लेकिन इससे दोगुनी से भी ज्यादा तेजी से नए मामले सामने आ रहे हैं. अबतक देश में 70,920 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं. जबकि इस बीमारी से 4711 लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं ।
पिछले 24 घंटों में एक बार फिर महाराष्ट्र में ही सबसे ज्यादा मामले 2,598 सामने आए हैं, जबकि तमिलनाडु में 827, दिल्ली में 1027, गुजरात में 364, राजस्थान में 251, मध्यप्रदेश में 192, उत्तर प्रदेश में 189 ,वेस्ट बंगाल में 344, आंध्र प्रदेश में 128, बिहार में 149, कर्नाटका में 115, तेलंगाना में 117, पंजाब में 19, जम्मू कश्मीर में 115, उड़ीसा में 67, हरियाणा में 123, केरला में 84, असम में 96, झारखंड में 12, छत्तीसगढ़ में 29, चंडीगढ़ में 10, हिमाचल प्रदेश में 8, त्रिपुरा में दो, लद्दाख में 20, गोवा में एक मणिपुर में 11, पुडुचेरी में चार, मेघालय में एक, नागालैंड में 9, अरुणाचल प्रदेश में 1 संक्रमण के केस मिले हैं ।
देखिये अब पूरे देश के किस जिले में अब कितने कोरोना संक्रमण के मामले हो चुके हैं.
India | 1,65,387 | 89,745 | 70,920 | 4,711 |
---|---|---|---|---|
State/UT | Confirmed | Active | Recovered | Deceased |
Maharashtra | 59,546 | 38,948 | 18,616 | 1,982 |
Tamil Nadu | 19,372 | 8,676 | 10,548 | 148 |
Delhi | 16,281 | 8,470 | 7,495 | 316 |
Gujarat | 15,572 | 6,609 | 8,003 | 960 |
Rajasthan | 8,067 | 3,072 | 4,815 | 180 |
Madhya Pradesh | 7,453 | 3,082 | 4,050 | 321 |
Uttar Pradesh | 7,170 | 2,758 | 4,215 | 197 |
West Bengal | 4,536 | 2,573 | 1,668 | 295 |
State Unassigned | 4,332 | 4,332 | 0 | 0 |
Andhra Pradesh | 3,245 | 1,053 | 2,133 | 59 |
Bihar | 3,185 | 2,120 | 1,050 | 15 |
Karnataka | 2,533 | 1,666 | 818 | 47 |
Telangana | 2,256 | 844 | 1,345 | 67 |
Punjab | 2,158 | 172 | 1,946 | 40 |
Jammu and Kashmir | 2,036 | 1,150 | 859 | 27 |
Odisha | 1,660 | 766 | 887 | 7 |
Haryana | 1,504 | 604 | 881 | 19 |
Kerala | 1,089 | 526 | 555 | 8 |
Assam | 880 | 769 | 104 | 4 |
Uttarakhand | 500 | 414 | 79 | 4 |
Jharkhand | 470 | 275 | 191 | 4 |
Chhattisgarh | 398 | 315 | 83 | 0 |
Chandigarh | 289 | 96 | 189 | 4 |
Himachal Pradesh | 281 | 199 | 73 | 6 |
Tripura | 244 | 77 | 167 | 0 |
Ladakh | 74 | 31 | 43 | 0 |
Goa | 69 | 31 | 38 | 0 |
Manipur | 55 | 51 | 4 | 0 |
Puducherry | 53 | 36 | 17 | 0 |
Andaman and Nicobar Islands | 33 | 0 | 33 | 0 |
Meghalaya | 21 | 8 | 12 | 1 |
Nagaland | 18 | 18 | 0 | 0 |
Arunachal Pradesh | 3 | 2 | 1 | 0 |
Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu | 2 | 1 | 1 | 0 |
Mizoram | 1 | 0 | 1 | 0 |
Sikkim | 1 | 1 | 0 | 0 |
Total | 1,65,387 | 89,745 | 70,920 | 4,711 |
आपको ये जानकारी या खबर अच्छी लगे, तो इसे सिर्फ अपने तक मत रखिये, सोचिए मत शेयर कीजिये
CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें
Nationalन्यूज Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें और Youtube पर subscribeकरें।