छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

माघ पूर्णिमा पर सजेगा सिरपुर, तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियां पूरी, 1 फरवरी से होगा आगाज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर सिरपुर एक बार फिर उत्सव के रंग में रंगने जा रही है। 1 से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुरू होने वाले इस आयोजन का शुभारंभ भव्य उद्घाटन समारोह के साथ किया जाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। इस मौके पर खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद रूप कुमारी चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि मंडल मौजूद रहेगा।

महोत्सव के दौरान महासमुंद, बसना, खल्लारी, सरायपाली, पिथौरा सहित विभिन्न क्षेत्रों के विधायक, नगर पंचायत व जिला पंचायत प्रतिनिधि, स्काउट एंड गाइड संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

तीन दिवसीय आयोजन का समापन 3 फरवरी को होगा, जिसमें प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि समापन समारोह की अध्यक्षता सांसद रूप कुमारी चौधरी करेंगी।

सिरपुर महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन और सिरपुर साडा ने सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और आवागमन की व्यापक तैयारियां की हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बनें और सिरपुर की ऐतिहासिक विरासत को नजदीक से देखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button