Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

दंतेवाड़ा: दुबई से बस्तर पहुंचे कोरोना का संदिग्ध मरीज मिला

दंतेवाड़ा, (Fourth Eye News) जिले में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज सामने आया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह व्यक्ति हाल ही में दुबई से लौटा है। उसमें कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखे है।
जानकारी के बाद से स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है और व्यक्ति का ब्लड सैंपल एम्स हॉस्पिटल रायपुर भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट अगले 48 घंटों में मिल जाएगी। अभी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता कि व्यक्ति कोरोना वायरस से पीडि़त है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग किसी भी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। मामले की पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस पी एस शांडिल्य ने की है।