दंतेवाड़ा: प्रेशर बम की चपेट में आने से तीन जवान घायल

दंतेवाड़ा (Fourth Eye News) जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पीडिंया में नक्सलियों द्वारा लगाए गये प्रेसर बम की चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए एवं दो जवानों को मामूली चोट पहुंची है इन सभी जवानों को हेलीकॉप्टर से बहेतर ईलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है, सभी जवान खतरे से बहार बताए है।
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेंक पल्लव ने बताया कि पिछले दों दिनों से केन्द्रीय सुरक्षा बल तथा जिला रिर्जव पुलिस के जवान संवेदनशील इलाके में गस्त पर निकले थे। जवानों का यह दल जब आज शाम को बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पीडिंया में पहुंचा तो लगातार तीन अलग-अलग जगह पर नक्सली-पुलिस के मध्य मुठभेड़ हुई जिसमें जवानों नें हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया है।

सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से टीम के तीन जवान घायल हो गए। आईईडी के चपेट में आने के तुरंत बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों ने इस फायरिंग का मुहतोड़ जवाब दिया। जिसके बाद नक्सलियों ने खुद को कमजोर पाता देख मौके से भाग खड़े हुए। वहीं घटनास्थल की सर्चिंग के बाद जवानों को मौके से लैपटॉप, बर्तन, हथियार, टेन्ट जैसे सामान भी बरामद किए गए। घायल जवानों में दंतेवाड़ा का जवान अलकुराम फडकी डीआरजी, दंतेवाड़ा का जवान परसुराम डीआरजी और का एसटीएफ जवान मंगन मरकाम घायल हो गए जिन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल लाया गया है, जिनकी स्थिति खतरे से बहार है।

Advertisement Carousel
Fourth Eye News
Fourth Eye News
Articles: 7256

Leave a Reply