छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

भाजपा उम्मीदवार पर दीपक बैज ने कसा तंज कहा बिना दुल्हा के बारातियों की सूची तय।

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने विधानसभा चुनाव के लिये बीजेपी की ओर से जारी किए गए 21 उम्मीदवारों की सूची पर निशाना साधा है सांसद दीपक बैज ने भाजपा की पहली प्रत्याशी की सूची पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने बिना दूल्हा के बारातियों की सूची जारी कर दी।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिये 21 उम्मीदवारों की सूची जारी करके भाजपा ने मान लिया है कि इन 21 सीटों पर उसकी जमानत नहीं बचने वाली है। वहां पर कोई दूसरा दावेदार नहीं है इसलिये इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित करके भाजपा चुनाव लड़ने की औपचारिकता निभा रही है। भाजपा ने 21 सीटों पर उम्मीदवार नहीं बलि का बकरा खोजा है।

पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों के सामने भाजपा के उम्मीदवार की दुर्गति होना तय है तो वहां पर विजय बघेल को बलि का बकरा बनाया गया है।सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा दावा करती है कि उसने नये चेहरों को मौका दिया है लेकिन उसके अधिकांश घोषित प्रत्याशी 2018 के पहले की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, कुशासन, कमीशनखोरी के भागीदार रहे है। 15 साल तक विभिन्न पदों पर रहकर रमन राज के भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे हैं।

इनको नया प्रत्याशी बताकर भाजपा अपने 15 साल के भ्रष्टाचार पर पर्दा नहीं डाल पायेगी।जनता भाजपा के 15 सालों के कुशासन, वादाखिलाफी को भूली नहीं है।भाजपा की 21 उम्मीदवारों की सूची से मोदी के तथाकथित भाई, भतीजावाद, परिवारवाद के संबंध में की जा रही हिपोक्रेसी की भी पोल खुल गयी। भाजपा ने खैरागढ़ से रमन सिंह के भांजे को टिकिट दिया है।

मोदी और भाजपा को यहां परिवारवाद नहीं दिख रहा। रमन का बेटा सांसद बनेगा, भांजा विधायक चुनाव लड़ेगा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के आगे भाजपा को कुछ सूझ नहीं रहा है भाजपा की विधानसभा चुनाव में करारी हार अभी से नरेंद्र मोदी ने भाप लिया है इसीलिए रायगढ़ की सभा में आने से इंकार कर दिया ताकि इज्जत बची रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button