ब्लैक साड़ी में दीपिका ने ढाया कहर, स्माइल से जीता फैंस का दिल

दीपिका पादुकोण इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही ड्रेसेस में काफी कमाल की लगती हैं। वे जिस महफिल में जाती हैं उसकी सारी रौनक लूट लेती हैं। हाल ही में एक इवेंट शो में भी ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला जहां दीपिका को लोग देखते ही रह गए। शिमरी ब्लैक साड़ी में दीपिका ने फैंस का दिल चुरा लिया। दीपिका एक इवेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं, फंक्शन में दीपिका ने शिमरी ब्लैक साड़ी पहनी जिस पर सितारों का वर्क किया गया था। साड़ी को दीपिका ने इतने एलीगेंस के साथ कैरी किया कि वे किसी अप्सरा की तरह नजर आ रही थीं। दीपिका का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। फैंस को साड़ी में दीपिका का लुक काफी पसंद आ रहा है। फंक्शन के दौरान दीपिका पादुकोण के साथ उनकी बहन भी साथ थीं। दीपिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए साड़ी के साथ ही गोल्डन इयररिंग पेयर किए थे। वहीं मेसी लुक में बना उनका जुड़ा उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। दीपिका ने साड़ी के साथ थ्रेड वर्क का ब्लाउज पहना था जिसकी जूलनेकलाइन और फुलस्लीव वाले इस ब्लाउज से साड़ी में चार चांद लग रहे थे। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दीपिका ने हाई हील पहने थे। फंक्शन में दीपिका अपनी बहन अनीसा के साथ शो को एंजॉय करती दिखी वहीं शो के बाद वे अपनी बहन अनीसा के साथ डिनर डेट पर भी गईं।