छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

चोट के बावजूद नहीं टूटा हौसला: बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स चैंपियन

रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित एक निजी पब्लिक स्कूल के स्केटिंग ग्राउंड में 9 और 10 मई 2026 को आयोजित प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चैंपियनशिप में बिलासपुर की युवा खिलाड़ी शिविका पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

10 से 12 वर्ष आयु वर्ग की ट्वॉय इनलाइन स्केट स्पर्धा में हिस्सा लेने वाली शिविका 9 मई को 400 मीटर रेस के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं। इसके बावजूद उन्होंने अद्भुत साहस दिखाते हुए रेस पूरी की और कांस्य पदक हासिल किया।

अगले दिन दर्द और चोट के बावजूद शिविका ने 200 मीटर रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसी जीत के साथ वे अपने आयु वर्ग की राज्य स्तरीय ओवरऑल चैंपियन बनीं।

शिविका पांडेय बिलासपुर के बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 6वीं की छात्रा हैं और रॉयल स्केटिंग क्लब, बिलासपुर में नियमित प्रशिक्षण लेती हैं।

उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शहर में खुशी की लहर है। उनकी माता डॉ. श्वेता पांडेय आयुर्वेद चिकित्साधिकारी हैं, जबकि पिता डॉ. विद्या भूषण पांडेय शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय महाविद्यालय, बिलासपुर में बालरोग विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। परिवार लंबे समय से बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन और आयुर्वेदिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button