देश

लखनऊ : उद्यमियों के लिए रेड टैप नहीं रेड कारपेट होगा : मोदी

लखनऊ  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने यूपी इंवेस्टर्स समिट के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुये कहा कि इंवेस्टर्स समिट बहुत बडा परिवर्तन है। जिसके बाद मैं सभी को बहुत बहुत बधाई देता हूं। पहले की स्थितियों के बारे में यूपी के लोगों से बेहतर कौन जानता है। यूपी के विकास का जो माहौल आज मिला है। इसकी कभी उम्मीद नहीं थी लेकिन योगी सरकार ने जो पॉजीटिव माहौल दिया है पुरानी कहावत है कि कोस कोस में बदले पानी सोलह कोस में वाणी। मलिहाबाद के आम भदोही के कालीन, बनारस की जरदोजी, फिरोजाबाद का कांच आगरा का पेठा कन्नौज का इत्र आयोघ्या में राम की लीला तो मथुरा की कृष्ण लीला है। यहां पुराने समय से लेकर आज यूपी अनाज गेहूं गन्ने दूध आलू के उत्पादन में नंबर एक पर है। यूपी देश में यहां पर विपरीत परिस्थितियों के बाद भी यूपी के कोटि भाई बहनों ने काम किया है। सवाल यह है कि आगे क्या है। क्या यूपी अपने सामथ्र्य से पूरा न्याय कर रहा है। आज हर क्षेत्र में यूपी के वैल्यू एडीशन की जरूरत है। यहां पर योगी के सरकार की नीतियां और उन पर काम किया जा रहा है।

1519205207odiउद्योगों को तय समय सीमा में आनलाइन परमीशन मिल जायेगा। योगी सरकार पूरी गंभीरता से किसानों महिलाओं से किया गया वादा पूरा कर रही है। अब उत्पादन करीब 40 फीसद बढा है जिससे देश को बहुत फायदा हो रहा है। यहां कि 60 फीसद जनता कामगार लायक है। जो यूपी को नई ऊंचाइयों की ओर ले जायेगा। अब यूपी में सुपरहिट परफार्मस देने के लिये यहां का हर बच्चा बच्चा तैयार है। अभी मैंने प्रर्दशनी में बहुत ही बढिया तकनीक को देखा है। जिसके माध्यम से देखा है। उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों में पहले कौन ट्रिलियन डालर की इकोनामी का लक्ष्य हासिल कर सकता है। जितनी जीडीपी ग्रो करेगा उसका उतना ही विकास होगा रोजगार मिलेगा। लघु माध्यम उद्योगों को भी रोजगार की सबसे ज्याद संभावना है। 50 लाख लघु उधोग है। जिसमें लाखों लोग काम कर रहे हैं। देश में कई ऐसे सेक्टर है जो इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनकी आय बढानी है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button