रायपुर

रायपुर : जले नहीं मेहनत करें कांग्रेसी : भाजपा

 रायपुर :  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपना संयम बनाए रखें और जनसम्पर्क यात्रा में अपने गुंडे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवधान न डलवाएं। गुंडागर्दी करने से कुछ नहीं होने वाला जनता के लिए कड़ी धूप में पसीना बहाना पड़ता है तब कहीं जाकर जनता का विश्वास जीतने को मिलता है।
भाजपा महामंत्री ने कहा कि जनसम्पर्क यात्रा को मिल रहे समर्थन से कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल एवं प्रभारी पी.एल. पुनिया घबरा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में खलबली मची हुई है कि कहींं इस बार भी हर बार की तरह विपक्ष में बैठना न पड़े इसी कारण कांग्रेस पार्टी गुंडागर्दी में उतर आई है। उन्होंने कहा कि जनता ने हर जगह हमारे कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत किया है जो इस बात का घोतक है कि भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें लाभ मिल रहा है। जनता भाजपा के साथ चलना चाहती है इसी कारण कांग्रेस अपने गुंडे भेज यात्रा में व्यवधान डाल रही है जो उचित नहीं है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी की गुंडागर्दी की निंदा करती है और मांग करती है कि पुलिस प्रशासन समय रहते स्थिति संभाले अन्यथा हमें ही कुछ करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button