छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

राष्ट्रीय कॉनक्लेव 2025 में डॉ. ललित शुक्ला सम्मानित, उत्कृष्ट राज्य मास्टर ट्रेनर के रूप में मिली राष्ट्रीय पहचान

रायपुर। भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव 2025 में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर, डॉ. ललित शुक्ला को उत्कृष्ट राज्य मास्टर ट्रेनर, आदि कर्मयोगी अभियान के तहत सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रदान किया गया।

उन्हें यह सम्मान “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत संचालित आदि कर्मयोगी अभियान में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, प्रशिक्षण एवं जनजातीय नेतृत्व को सशक्त बनाने में अहम योगदान के लिए दिया गया।

10 जुलाई 2025 को शुरू हुए आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य जनजातीय समाज के लिए उत्तरदायी, सहभागी और मजबूत शासन प्रणाली का निर्माण है। यह अभियान कैडर आधारित मॉडल, अंतर-विभागीय समन्वय और अंतिम छोर तक सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button