छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग : राहुल गांधी के आगमन से कांग्रेसियों में उत्साह, 10 हजार कार्यकत्र्ताओं से राहुल करेंगे सीधा संवाद

दुर्ग : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी आज 18 मई को दुर्ग आएंगे। जिसके चलते कार्यकत्र्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल है। फलस्वरुप गांधी के आगमन को यादगार बनाने शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार तैयारियां की गई है। वहीं उत्साही कांग्रेस कार्यकत्र्ता द्वारा स्वागत में लगाए गए होर्डिंगो, फ्लैक्स व झंडो से पूरा शहर पट गया है। जिससे शहर का माहौल कांग्रेसमय हो गया है निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर 1 बजे स्थानीय पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम पहुंचेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी आज 18 मई को दुर्ग आएंगे

यहां वे दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा क्षेत्र के बूथ, ब्लाक व सेक्टर प्रभारियों से सीधे संवाद कर उनके सवालों का जवाब देंगे। तत्पश्चात गांधी हिन्दी भवन के सामने गांधी प्रतिमा एवं पटेल चौक में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। जिसके बाद गांधी की पटेल चौक से रोड शो प्रारंभ होगी। वे रोड शो करते हुए रायपुर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दुर्ग में कार्यकत्र्ताओं से संवाद व रोड शो के लिए कांग्रेस कमेटी ने जोरदार तैयारियां की है। तैयारियों का जायजा लेने आज दोपहर राज्यसभा सदस्य मोतीलाल वोरा, विधायक अरुण वोरा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आर.एन. वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू एवं अन्य नेता स्टेडियम पहुंचे थे।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे

इस दौरान उन्होने मंच पंडाल में बैठक के अलावा रैंप की व्यवस्था देखी और अन्य व्यवस्था के संबंध में कार्यकत्र्ताओं से चर्चा कर उन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक रविन्द्र चौबे, भजन सिंह निरंकारी, बी.डी. कुरैशी, प्रतिमा चंद्राकर, जितेन्द्र साहू, हेमंत बंजारे, धर्मेन्द्र यादव, राजेश शर्मा, नासिर खोखर, संदीप श्रीवास्तव एवं अन्य नेताओं ने भी स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

व्यवस्था के संबंध में कार्यकत्र्ताओं से चर्चा कर उन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष आर.एन. वर्मा ने संयुक्त रुप से बताया कि संवाद कार्यक्रम में 20 विधानसभा क्षेत्रों से करीब 10 हजार की संख्या में कार्यकत्र्ता शामिल होंगे। संवाद कार्यक्रम में शामिल होने कार्यकत्र्ताओं को अपना पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। कार्यकत्र्ता अलग-अलग गेट से स्टेडियम में प्रवेश करेंगे। व्यवस्था बनाने कार्यकत्र्ताओं को दायित्व सौंपा गया है। जो पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button