पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 महिला नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों से बड़ी खबर आई है। पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान दो महिला नक्सली ढेर हो गए है। वही मौके पर तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग और तेज कर दी गई है।
बता दें कि सुकमा जिले में रविवार को पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें डीआरजी के 3 जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों को भी गोली लगने का दावा पुलिस अफसर कर रहे हैं। केरलापाल क्षेत्र में चिचोरगुड़ा के पास बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद डीआरजी के जवानों को रवाना किया गया था। घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें डीआरजी के जवान सोमारू राम पोयाम, नेहरू कश्यप व वेट्टी देवा घायल हैं। सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।