Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

कांग्रेस की शशि सिन्हा बनी रिसाली नगर निगम की पहली महापौर

भिलाई । नवगठित रिसाली नगर निगम में कांग्रेस ने अपना परचम फहरा दिया है। कांग्रेस की शशि सिन्हा 27 मत हासिल कर पहली महापौर बन गयी हैं। महापौर के लिए 3 और अध्यक्ष के 2 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे थे। महापौर में निर्दलीय सुनंदा चंद्राकर, भाजपा से रमा साहू और कांग्रेस से शशि सिन्हा ने  अपनी दावेदार की थे। वही सभापति के लिए भाजपा से धर्मेंद्र भगत और कांग्रेस से केशव बंछोर दावेदार थे। केशव बंछोर ने 27 मत हासिल कर सभापति की कुर्शी पर कब्जा जमा लिया है। भाजपा के धर्मेंद्र भगत को 13 वोट प्राप्त हुये है। अपील समिति से अनिल कुमार, चंद्रप्रकाश निगम, जहीर अब्बास, सरिता ढवस, शिला नारखेड़े और ओम प्रकाश का नाम है।

वोटिंग के लिए 2 बूथ बनाए गए हैं। गुलाबी रंग का मतपत्र महापौर के लिए रखा गया है। वहीं सभापति के लिए सफेद रंग का मतपत्र बनाया गया है। सील लगाने के बाद मतपत्र को चार फोल्ड मोड़कर महापौर और अध्यक्ष पद की मतपेटी में डाला गया। सही मतदान से पहले डमी मतपत्र डाले गए।

महापौर

निर्दलीय सुनंदा चंद्राकर 4
भाजपा से रमा साहू 9
कांग्रेस से शशि सिन्हा 27

अध्यक्ष

भाजपा से धर्मेंद्र भगत  13
कांग्रेस से केशव बंछोर 27

Advertisement Carousel