Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

भटगांव की बदलेगी तस्वीर! 6.97 करोड़ से बनेंगे पुल और सड़क, हजारों लोगों को मिलेगी राहत

The face of Bhatgaon is set to change! Bridges and roads will be built at a cost of ₹6.97 crore, bringing relief to thousands of people.

भटगांव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर बड़ी पहल हुई है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री और भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 6 करोड़ 97 लाख 80 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे ग्रामीण इलाकों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने और गांवों के बीच संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है।

स्वीकृत परियोजनाओं में गंगोटी-शिवप्रसादनगर से डुमरिया मार्ग पर गोबरी नदी में उच्चस्तरीय पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण प्रमुख है। इस कार्य के लिए 3 करोड़ 51 लाख 29 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पुल बनने से नदी के दोनों ओर बसे गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। बरसात के दिनों में नदी पार करने की परेशानी भी कम होने की उम्मीद है।

वहीं, ग्राम पंचायत कुम्दाबस्ती से जुना तालाब बांधभीठ तक 2.40 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पुल-पुलियों के साथ कराया जाएगा। इसके लिए 3 करोड़ 46 लाख 51 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी और ग्रामीण संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी।

इन दोनों कार्यों की मंजूरी को भटगांव विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुल और सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें —:

Advertisement Carousel