Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय वृद्धि और असमय बारिश से फसल मुआवजा शीघ्र प्रदान करने, किसान मोर्चा ने भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर के नेतृत्व व वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता पश्चात राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर रानू साहू कोरबा को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय वृद्धि एवं असमय बारिश से फसल मुआवजा शीघ्र प्रदान करने व अन्य मांग हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लखन लाल देवांगन प्रदेश उपाध्यक्ष, विकास महतो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला संगठन सहप्रभारी रायगढ़, डॉ राजीव सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा, मनोज शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, संतोष देवांगन जिला महामंत्री, टिकेश्वर राठिया जिला महामंत्री, आकाश सक्सेना जिला उपाध्यक्ष, लक्की नंदा जिला संयोजक आईटी सेल, राजेंद्र सिंह राजपूत जिला मंत्री, अजय चंद्रा जिला संयोजक सोशल मीडिया, पवन सिन्हा मीडिया सहप्रभारी, अजय विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष कोसाबाड़ी, डॉ पवन सिंह जिला महामंत्री किसान मोर्चा, छोटेलाल पटेल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, बी. एस.कंवर जिला उपाध्यक्ष, नूर मोहम्मद आरबी, नवरत्न सिंह राजपूत, संजय श्रीवास, तुंगन पटेल, भजन सिंह कंवर, देवेंद्र सिंह चौहान, छेदीलाल कंवर, गजेंद्र सिंह राजपूत, कौशल प्रसाद, जनार्दन व राजकुमार कश्यप जी के विशेष उपस्थित में किसान मोर्चा के जिला व मण्डल पदाधिकारी उपस्थित रहे।