छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

फरसाबहार को मिला 40 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का तोहफ़ा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र में विकास की नई राह खोलते हुए 40 करोड़ 89 लाख 26 हजार रुपए की लागत से 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 4 करोड़ 16 लाख 41 हजार रुपए के 4 कार्यों का लोकार्पण और 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए के 9 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

लोकार्पण किए गए कार्यों में मस्कामारा से लवाकेरा मेन रोड तक 1.70 किमी सड़क निर्माण (लागत 1 करोड़ 81 लाख 32 हजार रुपए), अम्बाकछार पहुंच मार्ग (1.00 किमी, लागत 1 करोड़ 29 लाख 56 हजार रुपए), सिंहटोला–लावाकेरा मार्ग पर आरसीसी पुलिया (लागत 10 लाख रुपए) और मुण्डाडीह पहुंच मार्ग (0.90 किमी, लागत 95 लाख 53 हजार रुपए) शामिल हैं।

इसी तरह 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए के जिन 9 कार्यों का भूमिपूजन हुआ, उनमें फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (31 लाख 38 हजार रुपए), पमशाला से सरईटोला तक 11.50 किमी सड़क (23 करोड़ 96 लाख 94 हजार रुपए) तथा फरसाबहार, कोल्हेनझरिया, लवाकेरा, पंडरीपानी और तपकरा में आदिवासी बालक छात्रावासों एवं विश्रामगृह भवनों का निर्माण कार्य शामिल है।

इस अवसर पर सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, विजय आदित्य सिंह जूदेव समेत अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button