देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

आग से खेल रहा पाकिस्तान, भारत के पायलट को वापस करना ही होगा

  • शांति का राग अलाप रहा पाकिस्तान अब क्रूरता पर उतर आया है. एक तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने बयान में कहते हैं कि वह शांति चाहते हैं, तो वहीं उनकी सेना भारत के एक कमांडर को हिरासत में ले तस्वीरें साझा करती है. जो कि अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है. लेकिन अपनी शेखी दिखाने के चक्कर में पाकिस्तान ये भूल गया है कि उसने इस बार बहुत बड़ी गलती कर दी है.
  • पूरा हिंदुस्तान अपने लापता एयरफोर्स के विंग कमांडर के साथ खड़ा है. पाकिस्तान को ये मान लेना चाहिए कि उसे अभिनंदन को सकुशल हिंदुस्तान को लौटाना ही होगा. सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ अभिनंदन को वापस लेने के लिए अभियान छिड़ा है और हर कोई उनकी जांबाजी को सलाम कर रहा है.
  • भारत ने पाकिस्तानी राजदूत को बुलाकर स्पष्ट कह दिया है कि हमारा फ़ाइटर पायलट हमें लौटा दो, वैसे पाकिस्तान के पास अधिक विकल्प हैं भी नहीं. क्योंकि जेनेवा संधि के मुताबिक पाकिस्तान हमारे पायलट को हाथ भी नहीं लगा सकता है. भारत ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि पाकिस्तान इस संधि का उल्लंघन कर चुका है, क्योंकि उसने पायलट की घायल तस्वीरें और वीडियो साझा की है जो नियमों के खिलाफ हैं.

क्यों भारतीय पायलट का बाल भी बांका नहीं कर सकता पाकिस्तान

  • अंतरराष्ट्रीय जिनेवा संधि में युद्धबंदियों को लेकर नियम बनाए गए हैं. इसके तहत युद्धबंदियों को डराने-धमकाने का काम या उनका अपमान नहीं किया जा सकता. युद्धबंदियों को लेकर जनता में उत्सुकता पैदा भी नहीं करनी है. संधि के मुताबिक, युद्धबंदियों पर या तो मुकदमा चलाया जाएगा या फिर युद्ध के बाद उन्हें लौटा दिया जाएगा.

https://www.youtube.com/watch?v=wp_qZL5WC4M

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button