बाहर से आये हुए व्यक्ति स्वास्थ्य टीम के द्वारा दिये गये परामर्श का करें पालन – कलेक्टर

सिंगरौली.(Fourth Eye News) कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु एवं जिले में धारा 144 तथा जिला लॉकडाउन के तहत नियमों का पालन करने के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से जिले में आये हुए व्यक्तियों के लिए कलेक्टर के.व्ही.एस.चौधरी के द्वारा यह अपील किया गया है कि एक अच्छे नागरिक होने की नाते अपने जिले में आते ही अपना चेकअप करायें, तथा स्वास्थ्य टीम के  जो भी परामर्श दिया गया है, उसका शत प्रतिशत पालन करें।

अपने घरों में ही रहें।कोई भी तकलीफ होता है तो जिले में स्थापित कंट्रोल रूम नम्बर 7587981392, 7587981396 पर अवगत करावें। स्वास्थ्य टीम आपके घर पहुंचेगी। किसी भी हालत में डॉक्टर के परामर्ष का उल्लंघन करने पर कठोर कार्यवाही की जावेगी। कार्यवाही से बचने के लिए नियमों का पालन करें, एवं संकट की घड़ी में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18504

Leave a Reply