छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

जल संरक्षण में सूरजपुर की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

रायपुर। जल संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सूरजपुर जिले ने देशभर में अपनी पहचान मजबूत की है। दिल्ली में आयोजित छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में जिले को पूर्वी क्षेत्र की कैटेगरी-3 में 12वाँ स्थान मिला है। इस सम्मान के साथ जिले को 25 लाख रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में हुए इस सम्मान समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री सी. आर. पाटिल ने पुरस्कार प्रदान किया। सूरजपुर जिले की ओर से जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अरुण कुमार मिश्रा ने यह सम्मान ग्रहण किया।

पुरस्कार के साथ लौटने पर कार्यपालन अभियंता का स्वागत किया गया, इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी।

जल शक्ति जनभागीदारी अभियान के तहत सूरजपुर जिले ने जल संचय संरचनाओं के निर्माण, डाटा बेस तैयार करने और स्थानीय समुदाय को जल संरक्षण से जोड़ने में उल्लेखनीय कार्य किया है। यह प्रयास जिले को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहा है बल्कि जल प्रबंधन के क्षेत्र में एक सफल मॉडल के रूप में प्रस्तुत कर रहा है।

इस उपलब्धि पर राज्य स्तर से भी सराहना मिली है और जिले के प्रयासों को प्रेरणादायी बताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button