छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: आवास योजना ने बदल दी गरीब परिवार की ज़िंदगी

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के जरिए जिले के गरीब और जरूरतमंद परिवारों का पक्का घर पाने का सपना अब हकीकत बनता जा रहा है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सुरक्षित और स्थायी आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनका जीवन स्तर तेजी से सुधर रहा है।

प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास जारी है। इसी क्रम में जशपुर जिले के ग्राम बंगुरकेला के निवासी ज्ञानु भगत को भी इस योजना का लाभ मिला है।

ज्ञानु भगत ने बताया कि पहले उनका परिवार मिट्टी के छोटे कच्चे मकान में रहता था। बरसात में छत से पानी टपकता था, गर्मियों में दीवारें तपती थीं और जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा हमेशा बना रहता था। बार-बार मरम्मत कराने से आर्थिक बोझ भी बढ़ता जा रहा था।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें पक्का घर बनाने की स्वीकृति मिली। सरकारी सहायता के साथ अपनी बचत जोड़कर वे अब अपने सपनों का घर तैयार कर रहे हैं। फिलहाल मकान का अंदरूनी काम जारी है।

पक्का घर मिलने से पूरा परिवार बेहद खुश है। उनका कहना है कि यह उनके जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आया है और अब वे सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन जी पाएंगे।

इस योजना के जरिए जिले के कई अन्य जरूरतमंद परिवारों को भी स्थायी और सुरक्षित आवास मिल रहा है, जिससे ग्रामीण जीवन की तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button