Horoscope 3 may : धनु राशि में प्रेमी से बिछड़ने के योग, दूसरी राशि के बारे में भी जानिए

- आज कैसी रहेगी ग्रहों की चाल
- किसके हिस्से आएगी खुशी
- कौन रहेगा आज परेशान
आइए अब जानते हैं 3 मई का राशिफल (Horoscope 3 may) कि क्या कहती हैं आपकी ग्रह दशाएं, लेकिन उससे पहले जानते हैं आज ग्रहों की स्थित क्या रहेगी. ग्रहों की स्थिति-सूर्य और बुध मेष राशि में हैं। शनि,मंगल और गुरु मकर राशि में हैं। छोटा सा कुछ अच्छा समाचार आपको एक-दो दिन में ग्रहों की ओर से मिलेगा। शुक्र वृषभ राशि में हैं।
राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। यह थोड़ा राहत भरा होगा। धैर्य के साथ काम करें। अपना ध्यान रखें। सरकारी तंत्र जो भी नियम बनाता है उसका पालन करिए। यही ठीक रहेगा। धीरे-धीरे ग्रहों की स्थिति आगे चलकर राहत वाली होती जाएगी। फिर हम लोग ऐसी महामारी से निकलने में सक्षम हो जाएंगे।
आइए जानते हैं आज 3 मई का राशिफल (Horoscope 3 may)
मेष-
बस भावनाओं पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों के लिए उचित समय है। । सूर्यदेव को जल देते रहें। प्रेम में कोई सकारात्मक स्थिति बनती दिख रही है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से आगे चलकर लाभ जरूर होगा. लिखने-पढ़ने, रिसर्च करने वालों, प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करने वालों के लिए उचित समय है।
वृषभ-
व्यवसायिक दृष्टिकोण से मध्यम समय है। सूर्यदेव को जल देना, ताम्रपात्र दान करना अच्छा रहेगा। घर में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है। बहुत बचकर पार करें। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में दूरी बनी रहेगी।
मिथुन-
स्वास्थ्य ठीक है और प्रेम की स्थिति में थोड़ी हो सकती है। हरी वस्तु पास रखें। अच्छा होगा। योजनाओं को नियम-कानून के तहत लागू करने का मौका मिलता है तो उसे करें। व्यवसायिक रूप से अच्छा रहेगा।
कर्क-
स्वास्थ्य पहले से बेहत र है। व्यापारिक स्थिति में कुछ सुझाव मिल सकते हैं आपको। प्रेम की स्थिति में बहुत जल्द कुछ राहत मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई आर्थिक रिस्क न लें। जुआ, सटटा,लाटरी में पैसे न लगाएं। कुटुम्बीजनों से न उलझें। बजरंग बली का ध्यान करें।
सिंह-
व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय है। शारीरिक,व्यवसायिक और सामाजिक तीनों गड़बड़ है। प्रेम में अभी थोड़ी दूरी रहेगी। विष्णु भगवान को प्रणाम करना अच्छा रहेगा।
कन्या-
सब ठीक हो जाएगा। सिरदर्द की थोड़ी परेशानी हो सकती है। राशि की स्थिति ठीक कही जाएगी लेकिन चिंतित रहेंगे। खासकर अर्थ को लेकर, खर्चों को लेकर। मत चिंतित रहें। भगवान शिव की अराधना करें। प्रेम में दूरी हो सकती है।
तुला-
व्यापारिक दृष्टिकोण से अभी मध्यम समय चल रहा है। स्वास्थ्य धीरे-धीरे सुधार की ओर जाएगा। बस यूरिनरी सिस्टम की कहीं कोई दिक्कत न हो। कहीं से अर्थ का इंतजाम हो सकता है। रुपए-पैसे का इंतजाम सम्भव है। मन अच्छा रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मां काली की अराधना करना अच्छा रहेगा। शुगर वाले सावधान रहें।
वृश्चिक-
व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छी स्थिति है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में दूरी सम्भव है। सूर्यदेव को जल देना अच्छा रहेगा। कुछ इंतजाम होगा। कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। राजनीतिक लाभ, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिल सकता है।
धनु-
भाग्यवश कोई काम बनेगा। प्रेम में दूरी सम्भव है। व्यापारिक दृष्टि से परेशान न हों। आगे चलकर सब ठीक हो जाएगा। कोई उपहार मिल सकता है। मान-सम्मान पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। बजरंग बली का ध्यान करें।
मकर–
किसी तरह की कोई परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। मां काली की अराधना करें। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। बहुत बचकर पार करें।
कुंभ-
कुछ पक्ष में आ रहा है। प्रेम में अभी दूरी बनी रहेगी। लेकिन स्थिति सही रहेगी। गणेश जी की वंदना करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ शुभ समाचार मिल सकता है।
मीन-
बहुत जल्द कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगाप्रेम में तकरार न करें। भगवान शिव की अराधना करें। सब अच्छा होगा।
कैसा रहा आपका दिन (Horoscope 3 may) नीचे कमेंट कर जरूर बताएं, हर दिन राशिफल पाने के लिए Start लिखकर 9806141650 पर whatsapp करें.
National Chhattisgarh Madhyapradesh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें
Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।