राशिफल 31 जनवरी : धनु राशि वालों का धनागमन बना रहेगा, कन्या राशि वालों का आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जानें अन्य राशियों की स्थिति
ग्रहों की स्थिति – मंगल मेष राशि में हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में हो चुका है। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में सूर्य, शुक्र, गुरु और शनि का गोचर है। बुध, कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, रुका हुआ काम चल पड़ेगा। अच्छी स्थिति दिख रही है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से काम बनेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है आपका। कोई परेशानी की बात नहीं है। सूर्यदेव की अराधना करें। उन्हें जल अर्पित करें और अच्छा होगा।
वृषभ – जीवन में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा दिख रहा है। व्यापारिक स्थिति अच्छी दिख रही है। प्रेम भी पहले से बेहतर है। अच्छी स्थिति दिख रही है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
मिथुन – चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम अच्छा, व्यापार की स्थिति भी अच्छी चलती रहेगी। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क – शत्रु पक्ष परेशान होगा। भाग्यवश कुछ लाभ होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, व्यापार आपका सही चल रहा है। तांबे की कोई भी वस्तु अपने पास रखें। अच्छा होगा।
सिंह –शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। नौकरी-चाकरी में इजाफा होगा। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम, बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। बाकी सब ठीक दिखाई पड़ रहा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
कन्या – आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य, प्रेम ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय चल रहा है। सूर्यदेव को जल दें।
तुला – मन परेशान रहेगा। अकारण चिंता बनी रहेगी। खर्च से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम भी मध्यम गति से आगे चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। तांबे से बनी कोई चीज दान करें। अच्छा रहेगा।
वृश्चिक – सितारों की भांति चमकते दिख रहे हैं। नायक-नायिका की तरह आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। प्रेम और व्यापार मध्यम गति से चलेगा। प्रेम में न उलझें, व्यापार फिर भी ठीक चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
धनु – धनागमन बना रहेगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। अपनों से उलझिए मत। इससे बचें। जुआ-सट्टा-लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा चल रहा है। सूर्यदेव को जल दें।
मकर – किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवन में तरक्की करेंगे। व्यवसायिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम की भी स्थिति अच्छी चल रही है। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ – भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी हो सकती है। लेकिन कलह से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा, व्यापार भी अच्छा चल रहा है। लाल वस्तुका दान करें।
मीन – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, रुका हुआ काम चल पड़ेगा। अच्छी स्थिति दिख रही है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से काम बनेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है आपका। कोई परेशानी की बात नहीं है। सूर्यदेव की अराधना करें। उन्हें जल अर्पित करें और अच्छा होगा।