
बिलासपुर शुक्रवार की सुबह दर्दनाक घटना सामने आई आरोपी युवक ने अपनी ही पत्नी पर चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके साथ ही आरोपी ने मासूम बच्चों की गला रेत कर उन्को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से मोहल्ले वासी खौफ मे हैं।
ये खबर भी पढ़ें – बिलासपुर : 19 साल बाद संयोग, सावन होगा 30 दिन का
पुलिस को जानकारी मिली कि एक घर में तीन लोगों की हत्या की गई है। सूचना मिलते ही वहां पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि घर का मालिक अमजद फरार है। पुलिस उसकी पतासाजी कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें – बिलासपुर : नाबालिग चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
सीएसपी सिद्दीकी ने बताया कि मामले में पंचनामा तैयार किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अमजद खान चकरभाठा थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके घर में उसकी पत्नी के अलावा एक लड़की और एक लड़का है। अमजद घूम-घूम कर मनिहारी का काम करता है।
मौके से चाकू बरामद किया गया है। मृतका पत्नी का नाम आफशा बेगम उम्र 35 साल है। बच्ची का नाम अंजुम निशा उम्र 11 साल और बच्चे के नाम आफताब उम्र 8 साल है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।