Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

टीएस बाबा अगर नहीं बने सीएम तो क्या छोड़ देंगे कांग्रेस ? हालिया बयान ने बढ़ाई पार्टी की मुश्किलें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम फेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव क्या अभी भी नाराज़ चल रहे हैं ? यह सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि जब 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी तब से ही यह बात कही जाती रही है कि सीएम का पद ढाई साल के लिए वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देने की बात कही गई थी वहीं इसके अगले ढाई साल टीएस सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनना था मगर ऐसा नहीं हुआ।

इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक बड़ा बयान देते हुए छत्तीसगढ़ की सियासत में फिर एक बार खलबली मचा दी है। इस बार उन्होंने कहा है कि मैं चुनाव से पहले अपने भविष्य को लेकर निर्णय करूँगा। सीएम न बनाए जाने के सवाल पर टीएस ने कहा अब तो छ्त्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने में 1 साल से भी कम समय बचा है.

मतलब साफ़ है कि टीएस बाबा छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रहने या काँग्रेस छोड़ने पर फैसला ले सकते हैं.टीएस सिंहदेव को मुख्यमंत्री न बनाए से कार्यकर्ताओ में नाराजगी के बारे में जब पत्रकारों ने सवाल किया तो टीएस ने कहा ये कार्यकर्ता के मन की बात है वो किस बात को लेकर काम करना चाहेंगे. लेकिन मैं विधानसभा चुनाव से पहले अपने भविष्य को लेकर निर्णय लूंगा.

आपको बता दें कि टी एस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ में सरकार के आधे कार्यकाल यानि ढाई साल के बाद मुख्यमंत्री बनाया जाना था. लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुर्सी नहीं छोड़ी. इस बारे में सिंहदेव खुलकर बोलते रहे लेकिन परिस्थितियों के कारण कांग्रेस आलाकमान कोई बड़ा फैसला या कड़ा कदम नहीं उठा पाए। राज्य में विधानसभा चुनाव को एक वर्ष से भी कम का समय बचा है. अब ऐन चुनाव से पहले टीएस के इस बयान से राज्य में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.बहरहाल अब देखना होगा कि टीएस बाबा के इस बड़े बयान के बाद क्या कांग्रेस आलाकमान इसपर कोई फैसला ले पाटा है ?