In Bilaspur, under the Har Ghar Tiranga Abhiyan, 'Bihan Didi' organized a tricolor market, selling 20 thousand on the first day

बिलासपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत ‘बिहान दीदियों’ ने लगाया तिरंगा बाजार, पहले ही दिन 20 हजार की बिक्री

बिलासपुर।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिलासपुर की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता और स्वदेशी सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। जिला पंचायत परिसर में बिहान स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह विक्रय केंद्र का आयोजन किया गया है, जो 8 अगस्त तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

इस विशेष ‘तिरंगा बाजार’ में दीदियों द्वारा तैयार किए गए विविध स्वदेशी उत्पाद जैसे तिरंगा, राखियां, पूजन सामग्री, तिरंगा जैकेट, अगरबत्ती, सजावटी सामान, अचार, पापड़ आदि की बिक्री की जा रही है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष और कलेक्टर बिलासपुर ने संयुक्त रूप से किया। दोनों अधिकारियों ने स्टॉल पर जाकर राखियां और पूजन सामग्री की खरीदारी कर दीदियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की।

प्रदर्शनी के पहले ही दिन दीदियों ने करीब 20 हज़ार रुपये का कारोबार कर अपनी मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण प्रस्तुत किया। आयोजनकर्ताओं ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर दीदियों के बनाए स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करें और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।

इस तरह के आयोजन से महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि हर घर तिरंगा और हर घर स्वच्छता का संदेश भी जन-जन तक पहुंचा रही हैं।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply