बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

मधुबाला जैसा जादू चलाना चाहती हैं जाह्नवी कपूर

इन दिनों सभी को दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म धडक़ का इंतजार है। जाह्नवी से जब पूछा गया कि उन्हें कैसा लग रहा है? तो जाह्नवी ने कहा कि वह बड़े पर्दे पर मधुबाला, मीना कुमारी और वहीदा रहमान जैसा जादू लाना चाहती हैं। जाह्नवी ने कहा कि मैंने मधुबाला जी को मुगल-ए-आजम, चलती का नाम गाड़ी और मिस्टर एंड मिसेज 55 में देखा है। मैंने खूबसूरत वहीदा जी को गाइड, प्यासा और मीना कुमारी जी को पाकीजा, साहब बीवी और गुलाम में देखा है। इन्हें देखकर मैं मंत्रमुग्ध हो जाती हूं।

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=qFWpnmYMc6s&t=1s

इसलिए मैं इन दिग्गजों के जादू को पर्दे पर (दोबारा) पैदा करना चाहती हूं। मैं जब भी ये फिल्में देखती हूं तो मैं खुद से कहती हूं, ‘मुझे ये करना है.. ये जादू, ये प्रदर्शन। जाह्नवी कहती हैं कि इन दिनों मुझ पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है, लोग मेरे बारे में, मेरी तस्वीरों के बारे में बात कर रहे हैं, मैं अपने बारे में बहुत बातें कर रही हूं… मैं हर दिन अपने बारे में पढ़ रही हूं।

ये खबर भी पढ़े – नई फिल्म की तैयारी में जुटे टाइगर और वाणी,

मेरे लिए इस समय यह सोचना बहुत आसान है कि मैं दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण इंसान हूं। लेकिन मैं अपनी पहचान बचाने की कोशिश में लगी हूं, मशहूर होने पर खो जाना आसान है, वैसा में नहीं करना चाहती।’अपनी उम्र से ज्यादा मैच्योर नजर आ रहीं जाह्नवी ने कहा, मैं जानती हूं यह सब फिल्म के लिए हो रहा है और अगर मैं चाहती हूं कि लोग मेरे बारे में बात करें तो मुझे हिट फिल्में देनी होंगी।

लोगों के दिलो में जादू चलाना चाहती हैं जाह्नवी कपूर

नहीं तो सब गलत होगा। लोगों का ध्यान खींचने के लिए मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं, मैं खुद को इस योग्य बनाने की कोशिश कर रही हूं, जिसके बारे में बात की जाए।’अपनी मां के बहुत करीब रहीं जाह्नवी का कहना है कि श्रीदेवी के स्टाइल को अपनाने की कोशिश न करने के बावजूद उनकी कुछ चीजें अपने आप आ गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button