छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कांकेर का पुराना कचहरी परिसर बना युवाओं के सपनों की नई उड़ान का केंद्र

रायपुर। कांकेर जिला मुख्यालय का ऐतिहासिक पुराना कचहरी परिसर अब शिक्षा, संस्कृति और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का प्रमुख केंद्र बनकर नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन की पहल ‘हमर लक्ष्य’ के तहत संचालित सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-मावा मोदोल में प्रतिदिन करीब एक हजार विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कक्षाएं और उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा हेतु मैराथन क्लासेस संचालित की जा रही हैं। अब तक इस केंद्र से पढ़कर 89 युवाओं ने विभिन्न शासकीय सेवाओं में सफलता हासिल की है। परिसर में कोयाबाना आदिवासी संग्रहालय के साथ गोंडी और हल्बी भाषा का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे शिक्षा के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति और मातृभाषाओं के संरक्षण को भी नई मजबूती मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button